{"_id":"59ae9e134f1c1b99078b4685","slug":"teachers-protested-on-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"BLACK DAY : शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर राजनिवास पर धरना दिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
BLACK DAY : शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर राजनिवास पर धरना दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
demo pic
शिक्षक दिवस के मौके पर अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में तीनों निगमों के शिक्षकों ने राजनिवास पर धरना दिया। संघ अध्यक्ष गिरिराज शर्मा व प्रधान महासचिव रामचन्द्र डबास के नेतृत्व में हुए इस धरने में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
संघ अध्यक्ष गिरिराज शर्मा ने कहा प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि निगम की निष्क्रियता केकारण सेवानिवृत शिक्षकों पेंशन देरी से मिल रही है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ भी पेंशनधारी अध्यापकों को नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने कहा कि निगम शिक्षकों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता है। ना ही वेतन समय पर मिलता हैऔर ना ही उनके बकाया भत्ते जैसे एलटीसी, चिकित्सा, शिक्षा भत्तों के भुगतान में दो से तीन वर्षों की देरी हो रही है।
विज्ञापन
संघ ने पुरानी पेंशन योजना को दुबारा बहाल करने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाना, अध्यपाकों के रिक्त 4000 पदों को शीघ्र भरने, दिल्ली सरकार में लंबे समय से लंबित टीजीटी पदों पर पदोन्नति दिलवाना जैसी मांगों का एक ज्ञापन उपराज्यपाल कार्यालय व तीनों महापौर को सौंपा।
संघ के प्रधान महासचिव रामचन्द्र डबास ने कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर 5 अक्तूबर को विश्व अध्यापक दिवस केअवसर पर संघ के तत्वाधान में जंतर-मंतर पर विशाल धरना दिया जाएगा।