{"_id":"6131afbdd051e94033196453","slug":"teachers-day-pm-modi-to-talk-with-teachers-and-students-on-7-september-44-teachers-to-get-award-13-days-teachers-day-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवाड़ा शिक्षकों के नाम: प्रधानमंत्री 7 सितंबर को शिक्षकों, छात्रों को करेंगे संबोधित, देश के 44 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक पखवाड़ा शिक्षकों के नाम: प्रधानमंत्री 7 सितंबर को शिक्षकों, छात्रों को करेंगे संबोधित, देश के 44 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
Fri, 03 Sep 2021 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:47 AM IST
सार
इस बार शिक्षक दिवस पर कोरोना के चलते वर्चुअल माध्यम से शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 7 सितंबर को प्रधानमंत्री शिक्षकों व छात्रों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह चार योजनाओं को भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस बार सिर्फ 5 सितंबर को एक दिन शिक्षकों के लिए समर्पित नहीं करेगा। देशभर में शिक्षक दिवस के तहत 5 से 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व की धूम होगी। शिक्षक दिवस पर 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना के चलते वर्चुअल माध्यम से इन काबिल शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 7 सितंबर को प्रधानमंत्री शिक्षकों व छात्रों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर चार योजनाओं को भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अपर सचिव संतोष कुमार सारंगी गुरुवार को शिक्षक पर्व और शिक्षकों को मिलने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देशभर के 44 शिक्षकों का चयन हुआ है। इन शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए विजेता हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कनार्टक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशाए पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पुड्डुचेरी से हैं।