{"_id":"5900bf874f1c1b1035c0c2c9","slug":"teacher-beaten-11th-class-student-in-faridabad-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीजे स्कूल में शिक्षकों ने किशोर छात्र को पीटा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एपीजे स्कूल में शिक्षकों ने किशोर छात्र को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
CBSE STUDENTS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई और सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित होने के बावजूद सेक्टर 15 स्थित एपीजे स्कूल में कक्षा 11 के छात्र को शारीरिक दंड देने का मामला सामने आया है। अनुशासन के नाम पर छात्र को शिक्षक सहित तीन लोगों ने यातनाएं दीं। पीड़ित छात्र के परिजनों ने शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सेंट्रल थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
सेक्टर 19 में रहने वाले पीड़ित परिवार के मुखिया के मुताबिक घटना 6 फरवरी की है। उनका 15 वर्षीय बेटा स्कूल के ग्राउंड में फुटबॉल खेल रहा था, खेल के दौरान छात्र का एक सहपाठी से झगड़ा हो गया। इस पर स्कूल के अध्यापक एसएन तिवारी और शिक्षिका सतपाल ग्रेवाल ने अनुशासन के नाम पर उनके बेटे को काफी प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
बेटे ने बताया तो उन्होंने स्कूल में संपर्क किया। इस पर स्कूल में दबाव देकर पहले तो फैसला करा लिया,बाद में उनके बेटे को प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत 24 मार्च को पुलिस आयुक्त कार्यालय में की थी। मामले की जांच सेंट्रल थाने को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने तस्दीक के बाद स्कूल की टीचर और प्रबंधन के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम, जान से मारने की धमकी देने आदि धारओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य हरीओम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, उनके कार्यालय का फोन रिसीव करने वाली महिला ने बात कराने से इनकार कर दिया।