फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   summer research fellowship program by iit delhi

छुट्टियों में समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम में करें शोध, आईआईटी दिल्ली दे रहा मौका

Thu, 28 Mar 2019 10:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Mar 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
summer research fellowship program by iit delhi
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)

यदि आप आईआईटी दिल्ली से पीएचडी करना चाहते हैं तो उससे पहले समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2019 में दाखिला ले सकते हैं। आईआईटी दिल्ली ने बीटेक छात्रों को गर्मियों की छुट्टियों में समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2019 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


आवेदन पत्र भरने का आखिरी मौका 29 मार्च तक उपलब्ध है। चयनित छात्रों को आईआईटी फैकल्टी के अधीन शोधकार्य करना होगा। आईआईटी प्रबंधन के मुताबिक, आईआईटी और इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों के छात्र समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


फेलोशिप प्रोग्राम आठ से 12 हफ्तों तक चलेगा। फेलोशिप के लिए आईआईटी चयनित छात्रों को आने-जाने का किराया, कैंपस में रहने, खाने की सुविधा भी मुहैया करवाएगा। इसके अलवा प्रति हफ्ते पांच सौ रुपये फेलोशिप भी दी जाएगी। फेलोशिप प्रोग्राम 11 मई से शुरू हो जाएगा। जबकि दो अप्रैल को चयनित छात्रों की सूची आईआईटी दिल्ली की वेबसाइट पर अपलोड होगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed