{"_id":"5911c5774f1c1bfe74850bcc","slug":"students-will-revise-syllebus-withen-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे में पिछली कक्षा के सिलेबस को पूरा करेंगे नौनिहाल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक घंटे में पिछली कक्षा के सिलेबस को पूरा करेंगे नौनिहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 10 May 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल का हर बच्चा अब पहले एक घंटे पिछली कक्षा का छूटा हुआ सिलेबस रिकवर करेगा, उसके बाद आगे की पढ़ाई कराई जाएगी। पिछले साल शुरू किए गए लर्निंग इनहेंसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) प्रयोग के सकारात्मक परिणाम को देख विभाग ने मौजूदा सत्र में फिर से यही फॉर्मूला लागू कर दिया है।
विज्ञापन
दरसअल, सरकारी शिक्षा के गिरते स्तर को उठाने के लिए लर्निंग इनहेंसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) कार्यक्रम 3222 स्कूलों में लागू किया था। ताकि बच्चों में सीखने की वृत्ति में वृद्धि हो सकें। कार्यक्रम के तहत 6 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में पहले घंटे में सीखने की वृत्ति का कार्यक्रम चलाया गया।
विज्ञापन
विभाग ने इसके लिए 14500 हजार अध्यापकों प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किस तरह विद्यार्थियों की समझ का स्तर आंका जाए। बच्चा पांचवीं में पढ़ता है तो उसे तीसरी या चौथी कक्षा के सिलेबस का ज्ञान है या नहीं। इस प्रक्रिया से काफी फायदा मिला है।
विज्ञापन
अब रोजाना क्लास के पहले घंटे में बच्चों को पिछली कक्षा के सिलेबस की ही महत्वपूर्ण विषय वस्तु से अवगत कराया जाएगा। एलईपी के तहत शिक्षकों को 15 विशेष किताबें दी गई। जिनमें गणित, हिंदी और अंग्रेजी की पांच-पांच किताबें शामिल हैं। बता दें इस योजना को लागू करने के लिए जिले के कुल 240 प्राथमिक स्कूल चुने गए थे।
एलईपी कार्यक्रम बहुत फायदे आ रहे है। मासिक मूल्यांकन में लगातार वृद्वि हो रही है। नौनिहालों की प्राथमिक स्तर को मजबूत करने की जरूरत है। जिसके तहत फिर से प्रक्रिया शुरू की गई है।
-सतेंद्र वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी