{"_id":"58aed7954f1c1b0953b25d46","slug":"students-will-read-english-in-these-primary-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन चार प्राथमिक स्कूलों में पहली बार बच्चे पढ़ेंगे अंग्रेजी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इन चार प्राथमिक स्कूलों में पहली बार बच्चे पढ़ेंगे अंग्रेजी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
स्कूल स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी प्राथमिक स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से जोड़ने के प्रति राज्य सरकार का रुझान बढ़ रहा है। नए शैक्षणिक सत्र में पहली बार फरीदाबाद के चार प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी में पढ़ाई होगी। बता दें कि जिले में अब तक कोई भी प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम का नहीं है।
विज्ञापन
इसके तहत फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक से दो-दो स्कूलों को लिया जाना है। इसके लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद बीईओ कुछ स्कूलों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को देंगे।
विज्ञापन
उसके बाद स्कूलों का चयन किया जाएगा। फरीदाबाद के उपजिला शिक्षाधिकारी डॉ रमेश शर्मा का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र से चार प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। इसके अलावा सेक्टर 55 स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन