फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students will read english in these primary school

इन चार प्राथमिक स्कूलों में पहली बार बच्चे पढ़ेंगे अंग्रेजी

Sat, 25 Feb 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
students will read english in these primary school
स्कूल स्टूडेंट्स

सरकारी प्राथमिक स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से जोड़ने के प्रति राज्य सरकार का रुझान बढ़ रहा है। नए शैक्षणिक सत्र में पहली बार फरीदाबाद के चार प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी में पढ़ाई होगी।  बता दें कि जिले में अब तक कोई भी प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम का नहीं है। 

विज्ञापन


 इसके तहत फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक से दो-दो स्कूलों को लिया जाना है। इसके लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद बीईओ कुछ स्कूलों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को देंगे।
विज्ञापन


उसके बाद स्कूलों का चयन किया जाएगा। फरीदाबाद के उपजिला शिक्षाधिकारी डॉ रमेश शर्मा का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र से चार प्राथमिक स्कूलों  में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। इसके अलावा सेक्टर 55 स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed