{"_id":"589cb1ad4f1c1b7e0b37abb5","slug":"students-will-not-even-paused-in-aipmt-neet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईपीएमटी में रोके गए छात्र नीट भी नहीं दे पाएंगे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एआईपीएमटी में रोके गए छात्र नीट भी नहीं दे पाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से एआईपीएमटी-2015 में अनुचित साधनों का प्रयोग करने के कारण परीक्षा देने से रोके गए छात्र अब राष्ट्रीय पात्रता व परीक्षा (नीट 2017) भी नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, पहले के प्रयासों के बावजूद नीट-2017 को ही सभी उम्मीदवारों के पहले प्रयास के रूप में गिना जाएगा, लेकिन इस बदलाव से उन उम्मीदवारों को राहत नहीं मिलेगी, जिन पर 2015 में एआईपीएमटी देने पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
सीबीएसई ने वर्ष 2015 में एआईपीएमटी के सुचारु संचालन को लेकर इस परीक्षा में 40 से अधिक छात्रों के बैठने पर रोक लगा दी थी। 3 मई 2015 को हुई एआईपीएमटी में ये छात्र परीक्षा देने बैठे थे, जिसमें बोर्ड ने इन्हें अनुचित साधनों के इस्तेमाल में लिप्त पाया था।
विज्ञापन
इसके बाद दोबारा 25 जुलाई 2015 को हुई परीक्षा में इनके बैठने पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे मेें अब जब नीट-2017 को उम्मीदवारों के पहले मौके के रूप में गिना जाएगा, लिहाजा ये कयास लग रहे थे कि इन छात्रों को भी नीट देने का अवसर मिल सकता है। लेकिन इस संबंध में बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ये परीक्षा देने से रोके गए छात्र हैं। यह रोक उन पर स्थायी रूप से लगाई गई है। ऐसे में इन्हें दोबारा परीक्षा देने का अवसर नहीं दिया जाएगा।