{"_id":"59130c234f1c1bfc7e851a0c","slug":"students-will-get-tc-at-home-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को घर बैठे मिलेगी टीसी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विद्यार्थियों को घर बैठे मिलेगी टीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 10 May 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया अभियान के तहत हर प्रकार की व्यवस्था को ऑनलाइन करने का प्रयास किया जा रहा है। अब सीबीएसई के विद्यार्थियों को टीसी निकालने के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही एमआईएम पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे इसके लिए आवेदन करेंगे। इस व्यवस्था से स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
अब तक विद्यार्थी एवं अभिभावकों को स्कूल जाकर टीसी के लिए आग्रह करना पड़ता था। ऐसे में स्कूलों की मनमानी के कारण विद्यार्थी को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती थी। सीबीएसई द्वारा हरियाणा शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास यूनिवर्सल व्यवस्था को अपनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
जिसके बाद विद्यार्थी का आधार नंबर डालते ही उसकी सारी जानकारी सबके सामने होगी। विद्यार्थी किस स्कूल में पढ़ रहा है। किन किन स्कूलों में पढ़ चुका है। यह सारी जानकारियां एक क्लिक पर मिल जाएंगी। एमआईएस पोर्टल पर स्कूल की जानकारी होने के बाद हरियाणा का शिक्षा विभाग भी इस राह पर चलेगा।
विज्ञापन
डीपीएस सेक्टर-11 डी के निदेशक नरेंद्र नागर ने बताया कि टीसी की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने के कारण कई तरह की परेशानियां दूर हो जाएंगी। विद्यार्थी घर बैठे ही टीसी के लिए अप्लाई कर सकेगा।
टीसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की व्यवस्था जल्द होने वाली है। शिक्षा विभागए एवं सीबीएसई मिलकर इस पर संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। आधार नंबर से सीधे विद्यार्थी की जानकारी मिल जाएगी। -एसएस गोसाईं, प्रांतीय अध्यक्ष, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेस