{"_id":"59f74a854f1c1b69678b81fd","slug":"students-who-comes-under-poor-quota-can-take-admissions-till-november-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर तक दाखिला ले सकते हैं गरीब कोटे के छात्र ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
15 नवंबर तक दाखिला ले सकते हैं गरीब कोटे के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के तहत निजी विद्यालयों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में 15 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा। बीते सप्ताह इसके लिए ड्रा किया गया था। ड्रा में सफल छात्रों का परिणाम निदेशालय की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह हुए कंप्यूटरीकृत ड्रा में 2057 छात्रों को विद्यालय आवंटित किए गए। तब निदेशालय ने दाखिले के लिए तिथि तय नहीं की थी। सोमवार को निदेशालय ने सकुर्लर जारी कर कहा है कि ड्रा में सफल बच्चों को आवंटित किए गए विद्यालय में 15 नवंबर तक संपर्क करना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपने सभी दस्तावेज भी लेकर जाने होंगे।
विज्ञापन
वहीं पहले व दूसरे ड्रॉ ऑफ लॉट्स में प्रतीक्षारत रहे 859 बच्चों को भी विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं। यदि विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों को किसी तरह की दिक्कत है तो वे जिला उपशिक्षा निदेशक से हेल्पलाइन नंबर 8800355192 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन