फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students protest on delay in gratuation result

स्नातक का रिजल्ट नहीं आने से परेशान छात्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
students protest on delay in gratuation result
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विवि के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के स्नातक कोर्सेज के रिजल्ट अब तक जारी न होने के कारण छात्रों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन


रिजल्ट जारी न होने के कारण वह स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। दरअसल, स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए अंतिम वर्ष का रिजल्ट होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


ऐसे में क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के नेतृत्व में छात्रों ने एसओएल प्रशासन के खिलाफ एसओएल बिल्डिंग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों का कहना रहा कि हर साल देरी से रिजल्ट जारी होने के कारण उनका एक साल खराब हो डाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय एसओएल में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के छात्रों का रिजल्ट आता है, तब तक डीयू के रेगुलर स्नातकोत्तर कोर्सेज जैसे एम.ए-एम.कॉम, लॉ, बी.एड में दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो चुकी होती है। 

एसओएल के स्नातकोत्तर कोर्सेज में भी वह दाखिला नहीं ले पाते हैं क्योंकि जब तक परिणाम घोषित होते है, तब तक एसओएल के स्नातकोत्तर कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया भी समाप्त हो जाती है। 


इस संबंध में छात्रों ने एक ज्ञापन भी दिया जिसमें उन्होंने मांग रखी कि एसओएल के सभी कोर्सेज के छात्रों के परिणाम जल्द-से-जल्द से घोषित किए जाएं। जब तक तृतीय वर्ष के एसओएल छात्रों का परीक्षा परिणाम नहीं घोषित किया जाता तब तक एसओएल के विभिन्न कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया जारी रखी जाए। 

छात्रों के रिजल्ट की अनुपलब्धता की स्थिति में छात्रों को प्रोविजनल एडमिशन दिया जाए। केवाईएस ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed