फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students protest againstunion minister home for lack of teachers in school

शिक्षकों की कमी से भड़के स्कूली छात्र, केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 13 Aug 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
students protest againstunion minister home for lack of teachers in school
demo pic - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में शिक्षकों की कमी से नाराज सेक्टर 28 स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 

मंत्री की अनुपस्थिति में उनके ओएसडी और मंत्री पुत्र देवेंद्र चौधरी ने बच्चों को आश्वासन देकर शांत किया। यह स्कूल मंत्री के निवास और कार्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। जहां 800 बच्चों को सिर्फ पांच शिक्षक पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे गुस्साए स्कूली छात्र हाथों में बैनर लिए मंत्री के कार्यालय पर पहुंचे। छात्रों ने शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौक पर मौजूद पुलिसकर्मी छात्रों को शांत कराने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदर्शनकारी छात्राओं में शामिल मोनिका, संध्या और आकांक्षा ने बताया कि स्कूल 12वीं कक्षा तक है जिसमें लगभग 800 छात्र है, जिन्हें मात्र पांच शिक्षक पढ़ाते हैं। इसके अलावा स्कूल में पीने का पानी भी नहीं है, बैठने के लिए बैंच तक नही है।


 

छात्राओं का आरोप है कि स्कूल का नाम मॉडल है और मॉडल के अनुसार कोई भी सुविधा नही हैं कंप्यूटर लैब बनी हुई है मगर उसमें एक भी कंप्यूटर नहीं है। ओएसडी कौशल बाठला ने बताया कि शिक्षा अधिकारी को छात्रों की समस्या से अवगत कराया गया। जल्द नए शिक्षक स्कूल में भेजने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed