{"_id":"59a417ba4f1c1bc5018b457f","slug":"students-organisation-activities-gone-up-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव के लिए तेज हुईं छात्र संगठनों की गतिविधियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डूसू चुनाव के लिए तेज हुईं छात्र संगठनों की गतिविधियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:48 AM IST
सार
डूसू चुनाव के लिए तेज हुईं छात्र संगठनों की गतिविधियां
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव
डूसू चुनाव के लिए तेज हुईं छात्र संगठनों की गतिविधियां
- उम्मीदवारों के चयन के लिए हो रही हैं बैठकें
- टिकट के लिए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की पैरवी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 28 अगस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्र संगठनों की गतिविधियां तेज होने लगी है। योग्य प्रत्याशियों के चयन के लिए कॉलेज स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक बैठकों का दौर शुरु हो चुका है।
विज्ञापन
छात्र संगठनों की चयन समितियों ने भी संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करना शुरु कर दिया है। नाम तय करने के लिए पूर्व डूसू पदाधिकारियों की मदद भी ली जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 12 सितंबर को होने हैं।
विज्ञापन
इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार सिंतबर है। जबकि 6 सितंबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसकेबाद यह साफ हो जाएगा डूसू केदंगल में कौन-कौन प्रत्याशी किस्मत अजमाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे में संगठनों केपास प्रत्याशी तय करने के लिए महज एक सप्ताह का समय बचा है। लिहाजा टिकट के दावेदार टिकट केलिए प्रदेश नेताओं से लेकर अन्य बड़े नेताओं तक की पैरवी लगा रहे हैं।
माना जा रहा है कि संगठनों की ओर से इस सप्ताह के अंत तक नाम सामने आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि टिकट के लिए कई अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। संगठन यदि पहले इनके नामों को घोषित करते हैं तो उन्हें टिकट के लिए ताल ठोंकने वालों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में संगठन अभी नामों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रहे। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा शुरु हो चुकी है। उम्मीदवारों केनाम पर विचार करने केलिए बैठकें भी की जा रही है। आला अधिकारियों से नामों पर सहमति बनने पर टिकट मिलने वाले नामों पर अंतिम मोहर लग जाएगी।