फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students opposing cutting seats in English courses in delhi university

डीयू: एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रम की सीटों में कटौती का विरोध

Tue, 01 Aug 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Aug 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
students opposing cutting seats in English courses in delhi university
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ अंग्रेजी पाठ्यक्रम की सीटों में की गई तीन फीसदी की कटौती का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को आइसा के बैनर तले विद्यार्थियों ने नॉर्थ कैंपस में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीन छात्र कल्याण प्रो राजेश टंडन को कुलपति के नाम एक ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन


आइसा की डीयू इकाई की अध्यक्ष कंवलप्रीत कौर के मुताबिक बीते साल तक मास्टर ऑफ अंग्रेजी (एमए) में 425 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ था। इस बार सीट में कटौती की गई और इस बार केवल 299 विद्यार्थियों का ही दाखिला हुआ।
विज्ञापन


कंवलप्रीत के मुताबिक शिक्षकों को सूचना दिए बिना सीट में कटौती का फैसला किया गया। सीट कटौती के फैसले से बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले से वंचित होंगे। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को यह नुकसान ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आइसा ने कुलपति से मांग की है कि सीट कटौती के फैसले को वापस लिया जाए। पीजी में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की बजाए सीटों की संख्या में कमी कर दी गई है। पहले जेएनयू में शोध पाठ्यक्रमों में 8 फीसदी सीटों की कटौती की गई अब डीयू में इस तरह से किया जा रहा है।


मिरांडा हाउस कॉलेज की एक छात्रा बेबीलोना केमुताबिक स्नातकोत्तर(पीजी) पाठ्यक्रमों में सीटों की पहले ही कमी है। जबकि पीजी में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed