फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students keep in mind of subject combination for admission in delhi university

डीयू ओपन डेज: पाठ्यक्रमों में 12वीं के सब्जेक्ट कॉंबिनेशन का रखें ध्यान

Fri, 26 May 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 May 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
students keep in mind of subject combination for admission in delhi university
du admission
डीयू में दाखिला प्रक्रिया शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं। दाखिला संबंधी उलझनों को सुलझाने के लिए डीयू की ओर से रोजाना ओपन डेज का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को अब तक सबसे ज्यादा लोग ओपन डेज में शामिल हुए। इसमें जितने छात्र थे, उतने ही अभिभावक थे जो कि बच्चों के पाठ्यक्रम के अलावा उनके फ्यूचर को लेकर सवाल पूछ रहे थे। ओपन डेज में दिल्ली के अलावा दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों के अभिभावक भी आ रहे हैं। 
विज्ञापन


छात्र पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 12वीं विषयों का कॉंबिनेशन समझ रहे हैं। ऑनलाइन एंट्रेंस को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं। नॉर्थ कैंपस स्थित कांफ्रेंस सेंटर में ओपन डेज के चौथे दिन सुबह 10 से करीब 2 बजे तक चले ओपन डेज में डीयू के अलग-अलग एक्सपर्ट ने छात्रों के सवालों का जवाब दिया।       
विज्ञापन


प्रश्न: डीयू में इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए क्या गणित विषय जरूरी है। बेस्ट फोर में उसके अंक को जोड़ा जाना जरूरी हैै?       
- इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए 12वीं में गणित विषय अनिवार्य है। मगर कटऑफ के लिए बेस्ट फोर में उसके अंक जोड़ना अनिवार्य नहीं है। सिर्फ गणित विषय होना जरूरी है। अगर गणित को छोड़कर बाकी चार विषयों से बेस्ट फोर बन रहा है तो उसे जोड़िए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न: बारहवीं में गणित विषय पढ़ा है। मगर हम कॉमर्स स्ट्रीम या दूसरे स्ट्रीम से है तो क्या गणित ऑनर्स में दाखिला ले सकते है?       
- जी हां, अगर आपके पास गणित विषय है और आपने किसी भी स्ट्रीम में 12वीं किया हो तो आप गणित ऑनर्स के अलावा कंप्यूटर साइंस ऑनर्स और स्टेटिक्स ऑनर्स में भी दाखिला ले सकते हैं। सिर्फ गणित विषय का पढ़ा जाना अनिवार्य है।       

प्रश्न: बी. कॉम पास और बी. कॉम ऑनर्स में क्या फर्क है?       
- बी. कॉम पास में मुख्य विषय कॉमर्स होता है। उसके साथ अन्य विषय किसी भी संकाय के हो सकते हैं। मगर बी. कॉम ऑनर्स का पूरा फोकस कॉमर्स पर होता है। सभी विषय कॉमर्स से जुड़े होते हैं।       

प्रश्न: मैंने अपना अंक फीसद बढ़ाने के लिए सीबीएसई में इंप्रूवमेंट दिया है, क्या मैं डीयू में दाखिला के लिए आवेदन कर सकता हूं?       
- बिल्कुल आप डीयू में अपने विषय के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि जब आवेदन करे तो अपना नया रोल नंबर का प्रयोग करें।       


प्रश्न: ऑनलाइन एंट्रेस का क्या प्रारूप होगा। वह कब आयोजित किया जाएगा?      
- कुछ विषयों के लिए ऑनलाइन एंट्रेंस आयोजित होना है। उसके लिए तैयारी की जा रही है। तैयारी पूरी होते ही तय समय पर सूचना दे दी जाएगी।       


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed