{"_id":"593ac7db4f1c1b8c6b9c7ceb","slug":"students-gives-preferance-to-gbu-for-bed-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीयू में बीएड दाखिले के लिए छात्रों का बढ़ा रुझान ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जीबीयू में बीएड दाखिले के लिए छात्रों का बढ़ा रुझान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव मनोज राय ने बताया कि बीएड में दाखिले के लिए छात्रों की उत्सुकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन 15-20 छात्र विश्वविद्यालय को देखने तथा बीएड प्रोग्राम की जानकारी लेने विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। दाखिला लेने के लिए छात्रों में उत्साह है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही उच्च स्तर की शिक्षा, अन्य प्रोग्रामों में मिल रहे उच्च प्लेसमेंट तथा विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों का शिक्षण स्तर इत्यादि प्रमुख है। इसके अतिरिक्त अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को स्वच्छता के लिए प्रदेश में प्रथम पुरस्कार प्रदान दिया गया था।
विज्ञापन
भव्य आडिटोरियम, विश्वस्तरीय खेल के मैदान, छात्रावास सुविधा एवं पुस्तकालय आदि युक्त विश्वविद्यालय को इस साल एनसीटी द्वारा 50 सीटों के लिए मान्यता दी गई है। इस सत्र के लिए दाखिले उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2017 की मेरिट के आधार पर दिए जा रहे हैं, जिसकी काउंसिलिंग प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर चल रही है।
विज्ञापन
कुलपति डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि बीएड के अतिरिक्त इस साल एमए एजूकेशन के लिए भी छात्रों का रुझान बढ़ा है। उच्चस्तरीय आईसीटी लैब तथा मनोविज्ञान लैब के साथ-साथ उत्तम पाठ्यक्रम सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की तर्ज पर निर्धारित किया गया है। एमए एजूकेशन में भी आज के बदलते युग में रोजगार के उच्च अवसर उपलब्ध हैं। जब से एमएड पाठयक्रम की अवधि दो साल की है, तब से छात्रों को रुझान इस ओर भी बढ़ा है।