फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students gives assesment exams for private school admission

निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 960 ने दी मूल्यांकन परीक्षा

Mon, 17 Apr 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 17 Apr 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
 students gives assesment exams for private school admission
school students

नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर प्रवेश के लिए रविवार को मूल्याकंन परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें बल्लभगढ़ व फरीदाबाद ब्लॉक से करीब 961 परिक्षार्थी शामिल हुए। 17 अप्रैल को उत्तरपुस्तिका की जांच होगी। इसके बाद 18 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मूल्यांकन परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शिक्षा विभाग के तय कार्यक्रम के अनुसार एनआईटी नंबर पांच स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, एनआईटी नंबर तीन स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व सेक्टर सात स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में परीक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुई परीक्षा दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई।  
विज्ञापन


जिसमें फरीदाबाद ब्लॉक से 671 में से 661 परीक्षार्थियों ने और बल्लभगढ़ ब्लॉक में 314 में 300 परीक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया। हालांकि, परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद 18 अप्रैल को खंड शिक्षा कार्यालयों पर सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन परीक्षा में किसी तरह की धांधली न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने आधार कार्ड अनिवार्य किया हुआ था। इसलिए परीक्षा में बैठने से पहले सभी परीक्षार्थियों के आधार कार्ड चेक किए गए। जिसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में बैठने दिया। हालांकि कुछ बच्चे आधार कार्ड की बजाए अन्य पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचे।


परीक्षा परिणाम के बाद 19 अप्रैल को पहला ड्रॉ आयोजित होगा। ड्रॉ में जगह बनाने वाले छात्रों को 20 से 25 अप्रैल तक दाखिले का मौका दिया जाएगा। इसके बाद दूसरा ड्रॉ 1 मई को होगा। इसके अनुसार 2 से 5 मई तक दाखिला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed