{"_id":"59a2bc4b4f1c1b93778b4634","slug":"students-gets-another-chance-to-take-admission-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू एमए में दाखिला लेने से चूके तो एक मौका और ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू एमए में दाखिला लेने से चूके तो एक मौका और
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में परास्नातक (एम.ए. इकोनॉमिक्स) में दाखिला सूची में नाम आने के बाद भी दाखिला लेने नहीं पहुंच सके हैं तो आपके पास अभी एक मौका बचा है। डीयू प्रशासन ने नोटिस जारी कहा है कि जिन छात्रों का नाम सूची में है, अगर वह किसी वजह से दाखिला नहीं ले सके हैं तो वह सोमवार को 12 बजे से एक बजे के बीच विभाग में संपर्क कर सकते है। छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि जिन छात्रों ने एमए में दाखिला ले लिया है लेकिन संबंधित दस्तावेज जमा नहीं कराया है वह भी सोमवार को अपने दस्तावेज जमा करा दें। ऐसा न करने पर उनका दाखिला अपने रद्द हो जाएगा। इसके बाद उन्हें दोबारा दाखिले का मौका नहीं मिलेगा। छात्रों को दोपहर एक बजे तक ही अपने दस्तावेज जमा कराना होगा। डीयू में 31 अगस्त के बाद दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को नए सिरे से दाखिला लेने वाले छात्रों को सोमवार को दाखिले के बाद ऑनलाइन मंगलवार तक फीस जमा कराने का मौका मिलेगा। फिर भी छात्र ने फीस जमा नहीं कराया तो उसका दाखिला भी रद्द माना जाएगा। डीयू में 2017-18 के लिए दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 31 अगस्त के बाद डीयू में किसी भी पाठ्यक्रम या विभाग में दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन