फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students facing problems in delhi university admission in post graduation courses

डीयू में पीजी दाखिले में छात्रों को हो रही परेशानी

Sat, 29 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
students facing problems in delhi university admission in post graduation courses

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए यूजी स्तर के दाखिले लगभग समाप्त हो गए हैं। लेकिन अभी पीजी स्तर की दाखिला प्रक्रिया जारी है। पीजी स्तर की प्रक्रिया के दाखिलों में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कुछ छात्रों की शिकायत है कि कम अंक वालों को बेहतर कॉलेज आवंटित हो रहा है जबकि ज्यादा अंक वालों को सामान्य कॉलेज आवंटित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन फीस भरने को लेकर भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पीजी केऑनलाइन दाखिले में किसी न किसी तरह की समस्या की शिकायत लेकर छात्र डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ छात्रों ने अपना स्नातक परीक्षा का परिणाम बाद में आने के कारण उन्होंने उसे अपने आवेदन फॉर्म में अपडेट ही नहीं किया इस कारण भी उन्हें समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छात्रों की ऐसी भी शिकायत है कि किसी विषय की दाखिला सूची कभी आ रही है तो किसी की कभी। ऐसे में दाखिले को लेकर भी असमंजस ही रहता है। ऑनलाइन फीस जमा कराने को लेकर तो दिक्कत आ ही रही है लेकिन यदि फीस जमा हो जाती है तो भी दिक्कत है। क्योंकि वह पोर्टल पर नहीं आ पा रही।

जिसके कारण छात्रों को पता नहीं चल रहा कि फीस जमा हुई या नहीं। छात्र ऑनलाइन भी शिकायत कर रहे हैं लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रकार की जानकारी छात्रों को समय-समय पर ईमेल के माध्यम से भेजी जा रही है।


हमारा शुरु से प्रयास है कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या न हो। छात्रों की कई समस्या का समाधान किया जा चुका है। आगे भी उन्हें कोई समस्या है तो उसका समाधान निश्चित रुप से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed