फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students disappointed for not issue ugc net exam

यूजीसी नेट का रिजल्ट नहीं आने से छात्र खफा

Mon, 24 Apr 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
students disappointed for not issue ugc net exam
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जुलाई-2017 (यूजीसी नेट परीक्षा) के लिए अप्रैल तक आवेदन पत्र विंडो ओपन न होने और पहले का रिजल्ट जारी न होने के चलते छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


छात्र संगठनों का कहना है कि 33 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब परीक्षा बिना किसी सूचना के रद कर दी गई होगी। इसी मुद्दे पर छात्र संगठन यूजीसी मुख्यालय के बाहर विरोध दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ के आह्वान पर सोमवार को यूजीसी मुख्यालय के बाहर यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित न करने पर विभिन्न छात्र संगठन विरोध दर्ज करेंगे। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुचेता के मुताबिक, ऐसा पहली बार हो रहा है, जब परीक्षा के लिए आवेदन विंडो तक ओपन नहीं की गई है। इस संबंध में यूजीसी भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार नहीं चाहती कि युवा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास करने के बाद रोजगार मांगें, इसलिए पूर्व में आयोजित परीक्षा का अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है, जबकि जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन पत्र की विंडो ओपन नहीं की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed