{"_id":"578bac554f1c1b9d32c4b741","slug":"students-did-not-get-roll-no-after-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन के बाद भी विद्यार्थियों को नहीं मिला रोल नंबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एडमिशन के बाद भी विद्यार्थियों को नहीं मिला रोल नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू से संबंद्ध शहर के तीनों कॉलेजों में तीसरी कट ऑफ के अंतर्गत दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हर बार विद्यार्थियों को दाखिले के साथ ही उनका रोल नंबर दे दिया जाता है। मगर इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
शहर के कॉलेजो में तीसरी कट ऑफ के अंतर्गत करीब 70 फीसदी सीटें ही भरी हैं। रोल नंबर में देरी का कारण यह बताया जा रहा है कि इस बार नए दाखिल विद्यार्थियों को कॉलेज के स्थान पर एमडीयू यूनिवर्सिटी रोल नंबर जारी करेगी।
विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमडीयू द्वारा सभी रोल नंबर एक साथ जारी किए जाएंगे। सभी विद्यार्थियों को कॉलेज कॉपी के आधार पर रोल नंबर आवंटित किया जाएगा। दाखिले के दौरान फीस जमा करते हुए विद्यार्थियों को चालान की तीन कॉपी जारी की जाती है।
विज्ञापन
इसमें से एक बैंक, दूसरी कॉलेज और तीसरी विद्यार्थी के लिए होती है। विद्यार्थी को कॉलेज कॉपी संस्थान में जमा करानी होगी जिसके आधार पर उसे रोल नंबर दिया जाएगा। 22 जुलाई तक कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया चलेगी।