फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students craze for llb couses in delhi university

DU के पीजी कोर्सेज में एलएलबी का सबसे ज्यादा क्रेज, दूसरे नंबर पर बीएड

Thu, 22 Jun 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Jun 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
students craze for llb couses in delhi university
students

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी, एमफिल, पीएचडी कोर्सेज में आवेदन के लिए अब तक एलएलबी का सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिला है। इस कोर्स के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बीएड के लिए 9,668 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमफिल व पीएचडी में आवेदनों को देखें तो अब तक हिंदी में सबसे ज्यादा आवेदन हैं। 

विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया 22 जून को समाप्त हो जाएगी। अब तक के आवेदनों के आंकड़ों को देखें तो पीजी में एलएलबी को10,514 आवेदकों ने पहली प्राथमिकता दी है। जबकि दूसरे नंबर पर बीएड व तीसरे नंबर कोर्स की प्राथमिकता 5,986 आवेदनों के साथ एमकॉम बना हुआ है। वहीं एमए राजनीति शास्त्र के लिए 4,334 आवेदन, हिंदी के लिए एमफिल में 440 व पीएचडी के लिए 301 आवेदन आएं हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह से एमफिल राजनीति शास्त्र के लिए 270 और एमफिल कॉमर्स के लिए 250 व कॉमर्स में पीएचडी के लिए 277 आवेदन आ चुके हैं। वहीं पीएचडी गणित के लिए 211 आवेदन हुए हैं। एमए स्तर के 71 कोर्सेज के लिए अब तक 68,770 व एमफिल-पीएचडी के 85 कोर्सेज के तहत 5,667 आवेदन हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed