फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students cancels admission in delhi university colleges

DU में दाखिले के साथ नाम वापस लेने का दौर शुरू

Sun, 02 Jul 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Jul 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
students cancels admission in delhi university colleges
students

दिल्ली विश्वविद्यालय की दूसरी कट ऑफ जारी होते हुए कॉलेजों में दाखिले के साथ-साथ अब नाम वापसी का दौर हो गया। दूसरी कट ऑफ में औसतन 0.25 से 4 फीसदी की गिरावट हुई है बावजूद उसके बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने दाखिले रद्द कराकर दूसरी जगह पर कराए। खास बात यह है कि जहां दूसरी कट ऑफ के पहले दिन दाखिले हुए हैं, वहीं दाखिले खूब रद भी कराए गए। अब जिस तरह से नाम वापस हुए उससे लग रहा है कि फिलहाल छात्र सीट पक्की करके तीसरी लिस्ट के इंतजार के मूड मे हैं।    

विज्ञापन

  
मंगलवार से दूसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले शुरु होने पर कॉलेजों में दाखिले लेने के साथ-साथ दाखिला रद्द कराने वालों की भीड़ रही लगी। आलम यह रहा कि छात्र व अभिभावक समय से पहले ही कॉलेज पहुंच गए। कुछ कॉलेजों में अभिभावकों को कॉलेज परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी गई, तो कहीं अनुशासनात्मक तरीके से दाखिला प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पहली कट ऑफ में पोर्टल के धीमा चलने की जो शिकायत थी वह इस कट ऑफ में सामने नहीं आई।    
विज्ञापन

    
दूसरी कट ऑफ लिस्ट में हुई गिरावट के चलते छात्रों के लिए कुछ नए दरवाजे खुल गए। जिन छात्रों ने पहली लिस्ट में मनपसंद कोर्स के बजाए मनपसंद कॉलेज में दाखिला लिया था, उन्होंने दूसरी लिस्ट में अपनी गलती सुधार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
श्री अरबिंदो कॉलेज में कुल 979 सीटों के लिए पहली कट ऑफ व दूसरी कट ऑफ केपहले दिन के दाखिले मिलाकर कुल 580 दाखिले हो गए। शनिवार को पहली कट ऑफ के पहले दिन कुल 112 दाखिले हुए। जबकि अगर दाखिले रद कराने की बात की जाए तो कुल 90 दाखिले रद हुए। कॉलेज ने सीटों से अधिक दाखिले से बचने के लिए कट ऑफ में कटौती भी की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल ने बताया कि जहां बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स को मिलाकर कुल 58 दाखिले रद हुए। जबकि इन दोनों कोर्सेज को मिलाकर 68 दाखिले शनिवार को हुए। बाकी दाखिले व दाखिले रद् अन्य कोर्सेज में हुए हैं।       

रामजस कॉलेज में लगभग 1400 सीटों के लिए अब तक सात सौ से आठ सौ तक दाखिले हो गए हैं। दूसरी कट ऑफ केपहले दिन इस कॉलेज के विभिन्न कोर्सेज में लगभग 20-25 दाखिले रद कराए गए। कॉलेज प्रिंसिपल इस कट ऑफ केआधार पर दाखिले के लिए अभी दो दिन बाकी हैं ऐसे में कॉलेज उम्मीद करकेचल रहा है कि उसकी 70-80 फीसदी सीटें भर जाएंगी।       


रामानुजन कॉलेज केप्रिंसिपल डॉ एस.पी अग्रवाल ने बताया कि अब तक कुल 100 दाखिले हो चुके हैं जबकि दूसरी कट ऑफ केपहले दिन ही शिफ्टिंग का दौर भी शुरु हो गया। यह स्वाभाविक है क्योंकि जिस विद्यार्थी को जिस कॉलेज में दाखिला मिलता है वह वहां दाखिला लेता है। उन्होंने कहा जहां तक दाखिले रद होने की बात है। शनिवार को 30-40 दाखिले रद कराए गए हैं। जिसमें बीकॉम व ईकोनॉमिक्स ऑनर्स कोर्स शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed