फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students can take admission via mobile app of school of open learning delhi university

डीयू SOL में मोबाइल ऐप से ले सकेंगे दाखिला, एक जून से करें आवेदन

Wed, 24 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
students can take admission via mobile app of school of open learning delhi university
डीयू एडम‌िशन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में कम अंकों के चलते दाखिला ना लेने पाने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे छात्र डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिला ले सकते हैं। एसओएल में एक जून से स्नातक के पांच पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है।  

विज्ञापन


यहां बिना विलंब शुल्क के 31 जुलाई तक दाखिला लिया जा सकता है जबकि 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 सितंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा।  ऑनलाइन प्रवेश के संबंध में जानकारी देने के लिए एसओएल प्रशासन ने एक छोटी सी फिल्म भी तैयार की है। जिसमें दाखिले से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं।    
विज्ञापन

    
ऑनलाइन दाखिले के लिए छात्रों को वेबसाइट पर अंग्रेजी व हिंदी में प्रास्पेक्टस उपलब्ध कराया गया है। इसकेअलावा वेबसाइट से मोबाइल एप को डाउनलोड करकेभी एप से दाखिला लिया जा सकता है। बीपीएल व दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को ऑफलाइन फॉर्म का विकल्प भी दिया जा रहा है। इस श्रेणी केछात्रों को अपने दस्तावेजों केसाथ एसओएल केउत्तरी व दक्षिणी परिसर में अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ प्रवेश लेने के लिए आना होगा। वहीं इन दोनों श्रेणियों केछात्रों को फीस में भी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओएल में बिना विलंब शुल्क के प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। जबकि 100 रुपये विलंब शुल्क केसाथ प्रवेश की अंतिम तिथि 1 अगस्त से 31 अगस्त तक है। 200 रुपये विलंब शुल्क केसाथ प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 1 सितंबर से 15 सितंबर तक है। 15 सितंबर के बाद किसी भी स्थिति में दाखिला नहीं होगा। प्रवेश के पश्चात फीस की रसीद व परिचयपत्र (आईडी) ऑनलाइन निकाल सकते हैं।


 छात्रों को यह भी ध्यान रखना होगा कि एसओएल की वेबसाइट कम्पयूटर, लैपटॉप केअलावा स्मार्ट फोन पर भी कार्य करती है। दाखिले से जुड़े किसी तरह के प्रश्न केलिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 011-27008300, 27008301 पर सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक संपर्क कर सकते हैं। वहीं ई-मेल एडमिशन एट द रेट एसओएल.डीयू.एसी.इन पर संपर्क कर सकते हैं।  
       
एसओएल में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम  
 बीए प्रोग्राम, बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान, बीए ऑनर्स अंग्रेजी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed