फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students can take admission in bed colleges of haryana till 30th august

हरियाणा के बीएड कॉलेजों में आवेदन 30 तक

Mon, 28 Aug 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 28 Aug 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
 students can take admission in bed colleges of haryana till 30th august
स्टूडेंट्स

प्रदेश के सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की कल अंतिम तारीख है। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया की कार्रवाई सोमवार के बाद तय की जाएगी। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो सोमवार को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम के फैसले के बाद यदि सब शांत रहता है तो दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, नहीं तो इसे टाला जा सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी कॉलेजों में दाखिले ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड तरीके से होगा। इसकी जिम्मेवारी चौधरी रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी को दिया गया है। इस बार तीनों यूनिवर्सिटी (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी व चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी) से संबंद्ध कॉलेजों में चौधरी रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू) द्वारा दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन


481 निजी कॉलेजों के करीब 5000 सीटों पर इस बार दाखिला होगा। प्रदेश के तीनों यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों में 15 फीसदी सीटें ऑल इंडिया कोटे के तहत आरक्षित की गई हैं, जिसमें बाहरी छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जबकि अन्य 85 फीसदी सीटों पर हरियाणा के जनरल और आरक्षण के तहत दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया और कॉलेज का विकल्प 30 अगस्त शाम 5 बजे तक भर सकेंगे। मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को शाम 5 बजे के बाद जारी किया जाएगा। इसके बाद तीन चरणों में कॉलेजों में दाखिला होगा। पहली काउंसलिंग के तहत 4 सितंबर तक, दूसरी काउंसलिंग में 9-13 सितंबर और तीसरी काउंसलिंग के तहत 14-17 सितंबर तक कॉलेजों में दाखिले होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed