फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students can changes in form after fee submission in delhi university admission

इस बार फीस पेमेंट के बाद भी कर पाएंगे फॉर्म में बदलाव

Sat, 03 Jun 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Jun 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
students can changes in form after fee submission in delhi university admission
students - फोटो : google

दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने पर छात्रों का जोर बढ़ गया है। छात्र तेजी से अपने फार्म में मांगी जाने वाली जानकारी दे रहे हैं। जल्दबाजी में अगर आवेदन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी हो जाए तो इस बार डीयू ने फीस पेमेंट के बाद भी फार्म में कुछ व्यक्तिगत जानकारियों को छोड़कर ज्यादातर सूचनाओं में बदलाव का मौका दिया है।

विज्ञापन

       
डीयू के डिप्टी डीन डॉ. गुरूप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि बीते साल तक फीस जमा करने के बाद फार्म में बदलाव का मौका नहीं मिलता था। इस बार यह सुविधा आवेदन के अंतिम दिन तक मिलेगी। मगर छात्र ध्यान रखें कि बदलाव के लिए कुछ बाध्यता भी लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


मसलन छात्र फीस पेमेंट के बाद अपने नाम, जेंडर, जन्मतिथि, बोर्ड, स्पोर्ट्स या ईसीए की कैटिगरी और ईमेल आईडी में बदलाव नहीं कर सकता है। मगर वह अपने कोर्सेज में बदलाव कर सकता है। अगर वह कोई कोर्स भरने से भूल गया है तो उसे भर सकता है। इसके अलावा स्पोर्ट्स कैटिगरी में आवेदन किया है तो उसमें बदलाव नहीं कर सकता है लेकिन दूसरी कैटिगरी को जोड़ सकता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू की छात्रों को सलाह है कि वह फार्म भरने के बाद अगर किसी कोर्स का विकल्प चुनना चाहते हैं तो उनके पास आखिरी दिन तक मौका है। यही नहीं अगर छात्र अपना पासवर्ड भूल जाता है तो उसे रिसेट करने का मौका भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed