फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students can carry sandwich and board

बोर्ड परीक्षा में मधुमेह पीड़ित ले जा सकेंगे फल व सैंडविच

Wed, 22 Feb 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
students can carry sandwich and board
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मधुमेह टाइप-1 से पीड़ित छात्र शुगर टैबलेट, चॉकलेट, कैंडी, केला, संतरा, सेब, सैंडविच, पानी की छोटी बोतल ले जा सकेंगे।

विज्ञापन


सीबीएसई ने टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित छात्रों के स्वास्थ्य के मद्देनजर खाद्य वस्तुओं को ले जाने की मंजूरी दी है। हालांकि, इन खाद्य वस्तुओं को ले जाने के लिए इन छात्रों को मधुमेह विशेषज्ञ से मधुमेह के इतिहास, मधुमेह की प्रकृति, व परीक्षा के दौरान नाश्ते की जरूरत को प्रमाणपत्र के साथ प्रिंसिपल के माध्यम से प्रस्तुुत करना होगा। 
विज्ञापन


सीबीएसई का कहना है कि हमारे देश में मधुमेह की आबादी के टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों की अच्छी-खासी संख्या है। ऐसे बच्चों को अपने रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने के लिए नियमित अंतराल पर इन्सुलिन इंजेक्शन लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इन बच्चों को हाईपोग्लीसीमिया से बचने के लिए अक्सर भोजन की जरूरत होती है। इन सब बातों पर विचार करते हुए बोर्ड ने टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित छात्रों को  बोर्ड परीक्षाओं में खाद्य वस्तुओं को ले जाने की मंजूरी प्रदान की है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह खाद्य सामान परीक्षा सेंटर पर पर्यवेक्षक के पास रखा जाएगा। पर्यवेक्षक बच्चों की जरूरत के आधार पर खाद्य सामान देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed