फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students can apply for multiple coures with single registration form in delhi university

DU में अब एक ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म से कई कोर्सेज में करें आवेदन

Wed, 12 Apr 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Apr 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
students can apply for multiple coures with single registration form in delhi university
स्टूडेंट्स

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में स्नातक(अंडर ग्रेजुएट) कोर्सेज में दाखिले के लिए इस बार भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ही होगी। आवेदन के लिए किसी प्रकार से भी ऑफलाइन आवेदन नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन


बीते साल की तरह ही सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ स्पोर्ट्स, ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) कोटे, कश्मीरी विस्थापित व डिफेंस श्रेणी के आवेदकों को भी ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। वहीं एक ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म में विभिन्न कोर्सेज केलिए आवेदन की सुविधा मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने बीते साल ऑफलाइन प्रक्रिया को समाप्त कर प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन बनाया था। शुरुआती स्तर पर हुई दिक्कतों के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रशासन इस बार फिर से दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम ही देने की तैयारी कर रहा है। आवेदन के दौरान छात्रों को अपने दस्तावेजों को भी स्कैन करके ऑनलाइन ही जमा कराना होगा। 

बीते साल ऑनलाइन आवेदन की शुरआत में जिस तरह से दिक्कतें आई थी, उससे सबक लेते हुए प्रशासन ऑनलाइन प्रक्रिया को स्टूडेंट फ्रैंडली बना रहा है। माना जा रहा है कि इस बार छात्र बेहद ही सुविधाजनक तरीके से देश के किसी भी कोने से डीयू में आवेदन कर पाएंगे। आवेदन शुल्क ही आवेदन जमा होगा। वहीं एक ही ऑनलाइन फॉर्म से विभिन्न कोर्सेज में एक साथ आवेदन किया जा सकेगा। 


दाखिला प्रक्रिया में किसी भी तरह से फर्जीवाड़ा न हो सके इसके लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार डीयू में आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के अंत या मई में शुरु करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed