फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students can apply for mphil phd in delhi university before 22nd june

डीयू दाखिला प्रक्रिया: एमफिल-पीएचडी में आवेदन की 22 जून है लास्ट डेट

Thu, 22 Jun 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
 students can apply for mphil phd in delhi university before 22nd june
डेमो - फोटो : demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय में एमए, एमफिल-पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज (बृहस्पतिवार) आखिरी दिन है। अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे आवेदक हैं, जिन्होंने आवेदन नहीं किया है। ऐसे छात्रों को प्रशासन की सलाह है कि वह बृहस्पतिवार को समय रहते आवेदन कर लें। यदि वह ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें अगले साल ही दाखिले का अवसर प्राप्त हो सकेगा। 

विज्ञापन


वहीं अगर कोई आवेदक एक से अधिक कोर्सेज के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक कोर्स के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक ही पंजीकरण पर वह अलग-अलग कोर्स का चुनाव नहीं कर पाएगा। इस तरह से प्रत्येक कोर्स के लिए अलग-अलग फीस जमा होगी। आवेदन तभी पूरा माना जाएगा जब आवेदक फीस जमा करेगा। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 1 से 6 जुलाई के बीच होने की संभावना है। 
विज्ञापन


छह शहरों में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा सेंटर बनाए जाएंगे। जिनमें बनारस, दिल्ली, नागपुर, गुवाहाटी, कोलकता और चेन्नई शामिल है। उल्लेखनीय है कि एमए के 71 कोर्सेज के लिए अब तक लगभग सत्तर हजार आवेदन आ चुके हैं। वहीं एमफिल व पीएचडी के 85 कोर्सेज के लिए लगभग 5,700 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed