{"_id":"58b46d124f1c1bbd0e830b17","slug":"students-begin-the-testing-process-of-the-original-documents-in-aktu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू में छात्रों के मूल दस्तावेजों की परीक्षण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू में छात्रों के मूल दस्तावेजों की परीक्षण प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) लखनऊ में निलंबित छात्रों से संबंधित मूल दस्तावेजों सहित संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार से परीक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पहले दिन संस्थान कोड 001-150 तक संस्थानों को बुलाया गया था। इस अंतिम परीक्षण के बाद ऐसे छात्र जिनके दस्तावेज पूर्ण या उपयुक्त नहीं पाए जाएंगे, उनका प्रवेश विश्वविद्यालय निरस्त कर देगा।
विज्ञापन
कालेजों को विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए अलग-अलग स्लॉट के आधार पर आठ मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी करनी है। सत्यापन नहीं कराने वाले छात्रों के दाखिले एकेटीयू रद्द कर देगा। एकेटीयू के मुताबिक, जो कॉलेज सोमवार को नहीं पहुंच पाए हैं, वे आठ मार्च केबीच में आ सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एकेटीयू ने प्रदेश में संबद्ध इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में कुल 82,141 प्राप्त नामांकन फार्मों के परीक्षण में 19 हजार 834 छात्रों के छात्रों के दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण विषम सेमेस्टर के नतीजों पर रोक लगा दी है। इन छात्र छात्राओं के अधूरे दस्तावेजों के कारण नामांकन रद्द करते हुए रोक लगाई गई है।