{"_id":"5b082f9e4f1c1bae6e8b483c","slug":"student-want-to-take-admission-in-english-honors-in-du-admission-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU admission 2018: डीयू में बढ़ा अंग्रेजी का क्रेज, राजनीति शास्त्र से ईको पिछड़ा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU admission 2018: डीयू में बढ़ा अंग्रेजी का क्रेज, राजनीति शास्त्र से ईको पिछड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
du admission 2018
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन की रेस में अंग्रेजी ऑनर्स इस बार बढ़त बनाता जा रहा है। इस कारण से इस कोर्स की कट ऑफ में वृद्धि होने के आसार दिख रहे हैं। वहीं अब तक की आवेदन प्रक्रिया में आवेदन केमामले में बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र इकोनामिक्स ऑनर्स से आगे है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि साइंस कोर्सेज पर आट्स कोर्सेज भारी हैं। अब तक टॉप टेन कोर्सेज की सूची में एक भी कोर्स साइंस का नहीं है। अब तक आवेदन प्रक्रिया में अंग्रेजी ऑनर्स छात्रों की पहली पंसद बना है। डीयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सात जून तक अभी यह प्रक्रिया चलनी हैं।
विज्ञापन
अब तक ऑनलाइन आवेदन के जो आंकड़े सामने हैं उसमें 52, 254 आवेदकों ने अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिले को पहली प्राथमिकता दी है। टॉप टेन पंसदीदा विषयों में राजनीति शास्त्र ने बड़ी उछाल मारी है। अब तक के आवेदनों में दूसरे नंबर केलिए राजनीति शास्त्र के लिए 40, 509 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं ईको ऑनर्स 40, 492 आवेदन के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं लंबी छंलाग लगाते हुए बीए ऑनर्स जर्नलिज्म ने टॉप टेन पंसदीदा विषयों की सूची में दसवें स्थान पर जगह बनाई है। इस कोर्स के लिए अब तक 32, 398 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में फार्मों की स्कैनिंग के बाद फार्मों के हो रहे विश्लेषण केबाद यही बात सामने आ रही है। कुछ हद तक पंसदीदा कोर्स की स्थिति साफ हो चुकी है, लेकिन बारहवीं के रिजल्ट के बाद यह स्थिति बदल सकती है। फिलहाल छात्र साइंस कोर्सेज में आवेदन करने में कम रुचि दिखा रहे हैं। ,
Trending Videos
du admission 2018
बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री 29, 399 आवेदन के साथ ग्याहरवें स्थान पर है, जबकि बीएससी ऑनर्स फिजिक्स 28, 497 केसाथ 13 वें स्थान पर है। आंकड़ों से पता चलता है कि छात्रों के बीच आट्र्स स्ट्रीम के विषयों पर क्रेज बढ़ा है। बीए प्रोग्राम पांचवेें स्थान पर है, बीए ऑनर्स इतिहास सातवें स्थान पर है।
अब तक टॉप टेन विषय आवेदन
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 52, 254
बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र 40, 509
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स 40, 492
बीकॉम 39, 460
बीए प्रोग्राम 39, 168
बीए एनसीवेब 38, 397
बीकॉम एनसीवेब 36, 372
बीकॉम ऑनर्स 35, 648
बीए इतिहास ऑनर्स 34, 275
बीए ऑनर्स जर्नलिज्म 32, 398
अब तक टॉप टेन विषय आवेदन
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 52, 254
बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र 40, 509
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स 40, 492
बीकॉम 39, 460
बीए प्रोग्राम 39, 168
बीए एनसीवेब 38, 397
बीकॉम एनसीवेब 36, 372
बीकॉम ऑनर्स 35, 648
बीए इतिहास ऑनर्स 34, 275
बीए ऑनर्स जर्नलिज्म 32, 398
