{"_id":"57698c8c4f1c1b8c1bb484b5","slug":"student-organizations-demonstrated-in-protest-against-the-admission-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : दाखिला नियमों के विरोध में छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशन एडमिशन : दाखिला नियमों के विरोध में छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी द्वारा 5वें सेमेस्टर में दाखिले के लिए बनाए गए नियमों के विरोध में मंगलवार को छात्र संगठन एनएसयूआई ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान एमडीयू के खिलाफ जमका नारेबाजी की गई व उपायुक्त की अनुपस्थिति में जिला राजस्व अधिकारी राजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने भी इस नियम में बदलाव की मांग करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा व अग्रवाल कॉलेज के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने बताया कि हाल ही में एमडीयू ने नया नियम बनाया है, जिसके तहत 5वें सेमेस्टर में दाखिले के लिए पहले सेमेस्टर में सभी विषयों में पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस नियम का एनएसयूआई विरोध करती है, मांग है कि एमडीयू को अगर ऐसा कोई नियम लागू करना है, तो जो छात्र प्रथम वर्ष में अब दाखिला लेंगे, उन पर यह नियम लागू करना चाहिए। इस तरह बीच में नियम को लागू करके विद्यार्थियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।