फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student council will survey government schools in faridabad

विद्यार्थी परिषद करेगा सरकारी स्कूलों का सर्वे, चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करने का भी लिया निर्णय

Thu, 20 Jul 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Jul 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
student council will survey government schools in faridabad
सांकेत‌िक च‌ित्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सरकारी शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सरकार की मदद करेगा। जिले में 10वीं व 12वीं कक्षा के खराब परिणाम को लेकर चिंता जताई। प्रदेश स्तर पर सरकारी स्कूलों का सर्वे किया जाएगा।

विज्ञापन


वहां पर सुविधाओं की कमी, छात्र-शिक्षक अनुपात, संसाधनों की स्थिति का पता लगाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। सरकार द्वारा विद्यालयों पर ध्यान नहीं दिया गया तो एबीवीपी आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को बीके चौक पर स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी के जिला सदस्यता प्रमुख माधव रावत, टीएसवीपी के प्रदेश संयोजक दामोदर भारद्वाज और सह-जिला सदस्यता प्रमुख विकास पोसवाल ने नई योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इस वर्ष संगठन ने जिले में छह हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए 24 जुलाई को अधिकतम सदस्यता दिवस मनाया जाएगा।

जिला सदस्यता प्रमुख माधव रावत ने बताया कि कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर सदस्यता अभियान 10 अगस्त से चलाया जाएगा। संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर एक टोल फ्री नंबर 1800-209-0930 जारी किया है। जिस पर मिस कॉल कर छात्र सदस्य बन सकते हैं।


एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि चीन भारत की सुरक्षा व अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एबीवीपी नेताओं ने चीन को भारत का दुश्मन बताते हुए चीनी सामान के बहिष्कार की बात कही। रक्षाबंधन एवं अन्य त्यौहार पर चीन के सामान का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। इस मौके पर प्रवेश, रणधीर, अमित, अजय, पूर्व विभाग संयोजक मनीष टोंगर, सामाजिक समरसता मंच के जिला संयोजक कर्नल समर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed