फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stephens and GMC applications from today,

स्टीफंस और जेएमसी में आज से आवेदन, पहले भरना होगा डीयू का रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Stephens and GMC applications from today,
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए बुधवार से शुरू हो रही दौड़ के साथ ही सेंट स्टीफंस व जीसस एंड मैरी (जेएमसी) कॉलेजों में भी बुधवार से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


दोनों कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले छात्रों को डीयू दाखिला पोर्टल पर जाकर डीयू का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म को भरने के बाद मिले पंजीकरण नंबर की मदद से इन दोनों कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जीसस एंड मैरी कॉलेज के फॉर्म में केवल तीन कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


डीयू से संबद्ध नामचीन कॉलेजों सेंट स्टीफंस व जीसस एंड मैरी (जेएमसी) ने नए सत्र के दाखिले के लिए अपनी-अपनी प्रक्रिया घोषित कर दी है। जेएमसी में छात्रों को एक फॉर्म में केवल तीन कोर्सेज भरने का ही विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि छात्र एक से ज्यादा फॉर्म भरेगा, तो फॉर्म रद्द हो जाएगा। छात्र कॉलेज की वेबसाइट  www.jmc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जेएमसी में स्पोर्ट्स कैटेगिरी के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को स्पोर्ट्स ट्रायल के लिए अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

वहीं सेंट स्टीफंस कॉलेज में छात्रों को  www.ststephens.edu/admission पर जाकर आवेदन करना होगा। कॉलेज में 17 जून को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद 18 जून को साक्षात्कार के लिए कट ऑफ जारी होगी।


19 जून को साक्षात्कार सूची व 20 जून से साक्षात्कार शुरू होंगे। स्टीफंस में छात्र का 5 अंकों का एप्टिट्यूट टेस्ट व 10 अंकों का साक्षात्कार होगा व 12वीं के अंकों की वेटेज 85 फीसदी होगी। इसके आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी। शारीरिक रूप से अक्षम (पीडब्लयूडी (पर्सन विद डिसेबेलिटी) छात्रों को एप्टिट्यूट टेस्ट से छूट रहेगी। ऐसे छात्रों के लिए साक्षात्कार की वेटेज 15 फीसदी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed