फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   St. Stephen's condolence after three students death in kerala

सेंट स्टीफेंस में हुई शोकसभा: कोच्चि में तीन छात्रों के नदी में डूबने का मामला

Mon, 19 Dec 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
St. Stephen's condolence after three students death in kerala

केरल के कोच्चि में सेंट स्टीफेंस कॉलेज के तीन छात्रों के पेरियार नदी में डूबने से मौत के बाद शनिवार को कॉलेज में सेमिनार रूप में शोकसभा हुई। इसमें कॉलेज स्टाफ, शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस दौरान बाइबल, कुरान, व गीता का पाठ किया गया। घटना से सभी स्तब्ध हैं। संस्कृत शिक्षक प्रो. एडी माथुर ने बताया कि छात्रों की अकस्मात निधन से शिक्षक, छात्र सभी दु:खी हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को केरल के कोच्चि में छुट्टियां मनाने गए तीन छात्र आदित्य पटेल (गोरखपुर, यूपी), अनुभव चंद्रा (जहानाबाद, बिहार), केनेथ जो व केरल के एक रिसॉर्ट के मालिक के नदी में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट मालिक स्टीफेंस में ही पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता हैं। अनुभव व आदित्य के परिजन केरल पहुंच गए हैं। उन्हें दोनों के शव मिल चुके हैं। कॉलेज ने छात्रों के शव लाने-ले जाने का इंतजाम किया है। बता दें कि 11 छात्र केरल घूमने गए थे। शुक्रवार को ट्रिप का तीसरा दिन था, जब यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed