{"_id":"57791f484f1c1bf96f7f9b62","slug":"st-stephen-s-college-released-the-final-list-of-admission-to-four-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट स्टीफन कॉलेज ने जारी की चार पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम सूची ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेंट स्टीफन कॉलेज ने जारी की चार पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम सूची
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट स्टीफन कॉलेज ने रविवार को बचे हुए चार पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदकों की अंतिम सूची जारी कर दी है। अंतिम सूची के साथ प्रतीक्षा सूची में शामिल सूची का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
अंतिम सूची में जगह बनाने वालों को दाखिले के लिए 4 से 7 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। फीस ऑनलाइन जमा कराने की सुविधा नहीं है। सेंट स्टीफन ने रविवार को जिन चार पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की अंतिम सूची जारी की है उसमें बीएससी गणित ऑनर्स, बीएससी प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस, बीएससी प्रोग्राम रसायन, बीए इतिहास ऑनर्स शामिल है।
विज्ञापन
चारों पाठ्यक्रम की दाखिला सूची में कुल 196 छात्रों ने जगह बनाई है। कॉलेज की ओर से साक्षात्कार और एक लिखित परीक्षा के बाद यह सूची जारी की गई है। गणित ऑनर्स में 50, कंप्यूटर साइंस में 43, बीएससी प्रोग्राम रसायन में 40 और इतिहास ऑनर्स में 63 छात्रों ने अपनी जगह पक्की की है।
विज्ञापन
कॉलेज के मुताबिक छात्रों को 4 से 7 जुलाई के बीच कॉलेज में आकर कैश या फिर बैंक ड्राफ्ट के जरिए अपनी फीस जमा करा सकते है। कॉलेज किसी भी तरह की फीस ऑनलाइन नहीं ले रहा है। प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों को सात जुलाई के बाद सीटें खाली होने के बाद मौका मिलेगा।