फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sports talents not surviving in government in gurugram

राजकीय स्कूलों में दम तोड़ रहीं खेल प्रतिभाएं

Sat, 07 Oct 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 07 Oct 2017 09:41 AM IST
सार

 

या 
जिले के 30 प्रतिशत स्कूलों में नहीं हैं खेल के मैदान 
क्रॉसर..
- खेलने के लिए दूसरों स्कूलों पर निर्भर रहते हैं छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।

विज्ञापन
sports talents not surviving in government in gurugram

विस्तार

सरकार के लाख प्रयास के बावजूद सरकारी स्कूलों में खेलों के स्तर में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। साइबर सिटी के कई राजकीय स्कूलों में खेल के मैदान नहीं है। जहां खेल मैदान हैं, वहां बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने नहीं आ रही हैं। इन स्कूलों के खिलाड़ी दूसरे स्कूलों पर निर्भर रहते हैं।

विज्ञापन


वैसे तो राज्य सरकार ने स्कूलों में खेल मैदान की अनिवार्यता का मापदंड बना रखा है। शारीरिक शिक्षकों के पद भी सृजित कर रखे हैं। प्रत्येक वर्ष स्कूलों के बच्चों की ब्लॉक, जिला व अन्य उच्च स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश स्कूलों के पास अपने खुद के मैदान नहीं है।
विज्ञापन


शहर भर में कुल 574 राजकीय स्कूल हैं। सरकारी आंकड़ें बतातेे हैं कि इसमें से 70 प्रतिशत स्कूलों के पास खेल के मैदान हैं, जबकि 30 प्रतिशत स्कूलों के पास नहीं है। जिन स्कूलों में खेल मैदान नहीं है, उनके छात्रों को खेलने के लिए किसी दूसरे स्कूल में ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्कूलों में खेल प्रशिक्षक तक नियुक्त नहीं किए गए हैं। ऐसे में खेल की बारीकियों को सीखने में बच्चे नाकाम हो रहे हैं। स्कूल स्तर पर खेलों की पौध तैयार होने से पहले ही मुरझा रही है।

स्कूल प्रशासन और खेल विभाग की तरफ से दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यही है कि स्कूल में बच्चों को खेल के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है। एक तरफ जहां हरियाणा में खेल महाकुंभ का आयोजन करवाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में बच्चों को खेल की बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। 


लगभग 30 प्रतिशत स्कूलों के पास खेल के मैदान नहीं है। इसके लिए दूसरे स्कूलों से समझौता किया गया है। बच्चे वहां जाकर खेलते हैं। जिन स्कूलों में मैदान नहीं है, उसके लिए शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। हमारे यहां प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती रहती हैं। जिन स्कूलों में खेल के मैदान हैं, वहां बच्चों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। 
राम कुमार, डीईईओ, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed