{"_id":"5911c6bb4f1c1bb7378518ec","slug":"sports-summer-coaching-camp-in-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में तैयार होंगे साइना, विराट जैसे खिलाड़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूलों में तैयार होंगे साइना, विराट जैसे खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 May 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
summer camp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में साइना नेहवाल व विराट कोहली जैसे खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए अब सरकारी स्कूल के बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी प्रशिक्षण मिलेगा। खेल व योगा के माध्यम से बच्चों का संपूर्ण विकास करने की कवायद शिक्षा निदेशालय ने शुरू की है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय 11 मई से होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर स्पोर्ट्स कोचिंग कैंप आयोजित करने का जा रहा है। इस कैंपस में उन्हें विभिन्न खेलों व योगा की कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
निदेशालय ने स्कूलों में ही बच्चों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में समय के सही उपयोग के लिए 11 मई से समर कोचिंग कैप शुरु करने जा रहा है। छठी से नौवीं कक्षा तक केलिए आयोजित होने वाले इस कैंप में उन्हें विभिन्न खेलों व योग गतिविधियों में पारगंत किया जाएगा। तीन जून तक चलने वाले इस कैंप के आखिरी दिन एक ऐसा मैच आयोजित किया जाएगा जिससे यह पता चलेगा कि कैंप के दौरान बच्चों ने क्या सीखा।
विज्ञापन
उधर, छठी कक्षा के छात्रों के लिए समर कैंप भी होगा। जिसमें छात्रों को थियेटर, डांस, कला, किताब पढना, कहानी कहना व क्रॉफ्ट की जानकारी मिलेगी। यह गतिविधियां मुद्रा, यातायात, पोशाक जैसी थीम पर सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक होंगी। स्कूल चाहें तो इसके अलावा भी गतिविधियां आयोजित कर सकते हैं। यह कैंप भी 11 मई से 3 जून की अवधि के दौरान ही आयोजित होगा। वहीं इस दौरान दसवीं व बारहवीं के छात्रों के लिए रीमेडियल कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
जीएसटीए ने कैंप पर जताई आपत्ति
उधर राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ ने इस तरह से आनन-फानन में कैंप आयोजित करने व रिमेडियल कक्षाएं चलाने पर आपत्ति जताई है। राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राजवीर छिकारा व महासचिव अजय वीर यादव ने कहा कि दसवी व ग्याहरवीं की अभी तक कोई परीक्षा भी नहीं हुई है तो कैसे पता चलेगा कि कौन सा छात्र किस विषय में कमजोर है और कौन से विषय की उपचारात्मक कक्षाओं का औचित्य है।
वहीं इतनी गरमी में इस तरह से कैंप लगाना छात्रों को परेशान करने जैसा है क्योंकि इनकेलिए स्कूलों में पर्याप्त रुप से ठंडे पीने केपानी की सुविधा नही है।