फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sports quota admission list on 9th july

खेल कोटे के दाखिले की पहली सूची 9 को, 3 तक ट्रायल

Mon, 27 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sports quota admission list on 9th july
- फोटो : अमर उजाला

डीयू ने खेल कोटे के अंतर्गत होने वाली दाखिला तिथियां रविवार को जारी कर दी। दाखिला की पहली सूची आगामी नौ जुलाई को जारी की जाएगी। वहीं सूची के आधार पर दाखिला 11 जुलाई से होगा जो 12 तक चलेगा। खेले कोटे की कुल तीन सूचियां डीयू जारी करेगा। फिलहाल डीयू में विभिन्न खेल कोटे के अंतर्गत ट्रायल चल रहा है। तीन सूची जारी होने से पहले ट्रायल में चयनित छात्रों का दस्तावेजों का सत्यापन भी कराना होगा।

विज्ञापन


 डीयू के खेल परिषद की ओर से जारी दाखिला के मुताबिक, तीन जुलाई तक ट्रायल चलने के बाद उसमें चयनित छात्रों के लिए 7 से 9 जुलाई के बीच दस्तावेज सत्यापन होगा। यह सत्यापन विभिन्न खेल वाले कॉलेजों में होगा। सुबह पाली में चलने वाले कॉलेजों में यह सुबह 9 से 1 बजे तक होगा। सांध्यकालीन कॉलेजों में शाम के 4 से 7 बजे तक होगा।
विज्ञापन


इसके बाद दाखिले के लिए लिए पहली सूची 9 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। दस को रविवार होने के कारण इस सूची के लिए दाखिला 11 व 12 जुलाई को होगा। दाखिला पाने वाले छात्रों को 13 जुलाई के 12 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करना करना होगा। यह डीयू वेबसाइट के ऑनलाइन आवेदन वाले पोर्टल पर जाकर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल कोटे की दूसरी सूची 14 जुलाई को आएगी। इसके लिए दाखिले के लिए 15 से 16 जुलाई दो दिन का समय मिलेगा। वहीं तीसरी सूची 19 जुलाई को आएगी। इसके लिए 20 व 21 जुलाई का समय दिया जाएगा। तीसरी सूची से पहले दस्तावेज सत्यापन 18 व 19 जुलाई को किया जाएगा। डीयू स्पोर्ट्स काउंसिल का कहना है कि अगर तीन सूची के बाद भी सीटें बचती हैं तो उसके लिए कॉलेज स्तर पर दाखिला होगा। छात्रों को कॉलेजों की वेबसाइट पर जाकर दिशा-निर्देश देखने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed