फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sol students took out akrosh rally against du administration

एसओएल छात्रों की डीयू प्रशासन के खिलाफ आक्रोश रैली

Mon, 23 Jan 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
sol students took out akrosh rally against du administration
दिल्ली यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली में एसओएल छात्रों ने रविवार को डीयू नार्थ कैंपस में एसओएल और डीयू प्रशासन के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। छात्र अपर्याप्त कक्षाओं और स्टडी सेंटरों, ऑल - रूट बस पास और लाइब्रेरी सुविधा न दिए जाने से नाराज थे।

विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि एसओएल प्रशासन लगातार इन छात्रों की समस्याओं की अनदेखी करता रहा है। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए डीयू और एसओएल पदाधिकारियों ने समस्याओं को समाधान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


छात्रों के मुताबिक इस वर्ष एसओएल के प्रथम वर्ष के छात्रों का दाखिला बहुत देरी से शुरू हुआ। इसके चलते जो कक्षाएं अगस्त में शुरू होनी थी वो नवंबर में शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अकादमिक सत्र में हुई गड़बड़ियों  की भरपाई के लिए एसओएल ने त्योहारों के दिन छात्रों को बुलाया। उसमें भी एसओएल 20 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को मेसेज नहीं करता। जब तक यह सुविधाएं शुरू नहीं होगी तो एसओएल छात्रों की समस्याएं बनी रहेगी।

ऐसे में जब 50 फीसदी से अधिक छात्र फेल हो रहे हैं। छात्रों का कहना था कि लगभग 95 फीसदी छात्र परीक्षा में अच्छा नहीं कर पा रहे हैं।  क्या ये एसओएल की विफलता को नहीं दर्शाता?


नाराज छात्रों ने एसओएल के संयुक्त निदेशक आरके गुप्ता और डीयू प्रॉक्टर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने डीयू और एसओएल से तुरंत अपनी कक्षाओं और स्टडी सेंटरों की संख्या बढ़ाने, ऑल-रूट बस पास और लाइब्रेरी सुविधा देने के साथ समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed