फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sol admission in delhi university starts from first june

डीयू दाखिला: एसओएल में अब करें आवेदन

Fri, 02 Jun 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Jun 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
sol admission in delhi university starts from first june
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में रेग्युलर कोर्सेज के अलावा बृहस्पतिवार से स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल)  में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डीयू के ही अंतर्गत आने वाले एसओएल में एक जून से 31 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन


आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा, आवेदन शुल्क 100 रुपये है। निर्धारित तिथि के बाद 15 सितंबर तक 200 रुपये विलंब शुल्क देकर आवेदन किया जा सकता है। 15 सितंबर के बाद किसी भी स्थिति में दाखिला नहीं होगा।
विज्ञापन


एसओएल में स्नातक के पांच पाठ्यक्रम के लिए आवेदन होता है। इसमें बीए, बीकॉम, बीए ऑनर्स इन पॉलिटिकल साइंस, बीकॉम ऑनर्स और बीए ऑनर्स है। यह वहीं कोर्सेज हैं, जिनकी डीयू में सबसे ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू के कॉलेजों में कम अंक के चलते दाखिला नहीं पाने वालों के लिए एसओएल बेहतर विकल्प है। बीते साल इसमें करीब 1.5 लाख विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। एसओएल में सबसे ज्यादा मांग बीए की रहती है।

पिछले साल इसके लिए 90 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। ऑनलाइन दाखिले के लिए  www.sol.du.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। वेबसाइट पर अंग्रेजी व हिंदी में प्रॉस्पेक्ट्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा वेबसाइट से मोबाइल ऐप डाउनलोड करके उससे भी दाखिला लिया जा सकता है। 

बीपीएल-दिव्यांगों के लिए ऑफलाइन फॉर्म भी
बीपीएल व दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को ऑफलाइन फॉर्म का विकल्प भी दिया जा रहा है। इस श्रेणी के विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों के साथ एसओएल के उत्तरी व दक्षिणी परिसर में आना होगा। आवेदक हेल्पलाइन नंबर 011-27008300, 27008301 पर सुबह नौ से शाम सात बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
   
हाई स्कोरर भी करते हैं आवेदन       
एसओएल में दो तरह के विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। एक, कम अंक वाले जिन्हें रेग्युलर कोर्स में दाखिला नहीं मिल पाता है और दूसरे वे जो हाई स्कोरर होते हैं, लेकिन सीए व सिविल समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी के साथ के साथ ग्रेजुएशन भी करना चाहते हैं।


बीते साल के आंकड़ों के मुताबिक, एसओएल में 99 फीसदी अंक पाने वाले नौ विद्यार्थियों ने, 80-89 फीसदी अंक पाने वाले 6000 से ज्यादा व 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 1400 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed