{"_id":"585d3e554f1c1bf248e3b6fa","slug":"software-will-tell-your-attendance-to-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंक किया तो मम्मी-पापा को बताएगा ये सॉफ्टवेयर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल बंक किया तो मम्मी-पापा को बताएगा ये सॉफ्टवेयर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 24 Dec 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप स्कूल नहीं जा रहे या दोस्तों के साथ मस्ती करने स्कूल न जाकर कहीं और निकल जाते हैं तो अब आपकी मस्ती खत्म। क्योंकि अब आपके स्कूल ने अपने सॉफ्टवेयर को आपके मम्मी पापा से लिंक कराने का निर्णय लिया है। जो आपकी बंक क्लास और स्कूल की पोल पट्टी खोल देगा।
विज्ञापन
अक्सर यह शिकायत मिलती है कि बच्चा घर से स्कूल के लिए तो निकला, लेकिन स्कूल तक नहीं पहुंचा। कुछ बच्चे स्कूल जाने के बजाय दोस्तों के संग मस्ती कर छुट्टी के समय घर लौट जाते हैं और अभिभावकों को भनक तक नहीं लगती।
विज्ञापन
डीपीएस प्रबंधन ने ऐसे ही शरारती बच्चों पर लगाम कसने के लिए नया सॉफ्टवेयर लगाया है। इससे गैर हाजिर रहने वाले विद्यार्थी के अभिभावक के मोबाइल पर मैसेज पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
एनटीपीसी परिसर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि स्कूल ने एक लाख मैसेज का एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसे अभिभावकों के मोबाइल से लिंक किया जाएगा। जो बच्चा कक्षा या स्कूल से बंक मारेगा।
उसकी गैर हाजिरी की जानकारी कंप्यूटर में डालते ही संदेश अभिभावक के मोबाइल पर पहुंच जाएगा और अभिभावक को तत्काल पता चल जाएगा। इससे अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रख सकेंगे।