फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sms will tell online lecture time in du

ऑनलाइन लेक्चर का समय बताएगा एसएमएस

Wed, 26 Oct 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
sms will tell online lecture time in du
एसएमएस

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्रों को अब उनके ऑनलाइन लेक्चर के समय की जानकारी एसएमएस बताएगा। एसओएल प्रशासन काफी समय से ऑनलाइन लेक्चर (ऑडियो-वीडियो) व रिकॉर्डिड लेक्चर को तैयार करने में जुटा है। एसओएल प्रशासन दिसंबर तक इस व्यवस्था को शुरू कर देगा। इस व्यवस्था के शुरू होने पर छात्रों को ऑनलाइन लेक्चर के समय का पता चल जाएगा।

विज्ञापन


कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रो सी.एस दुबे ने बताया कि अब तक लगभग 100 रिकॉर्डिड लेक्चर तैयार कर लिए गए हैं। वहीं, ऑनलाइन लेक्चर भी तैयार हो गए हैं। यदि किसी समय छात्र अपनी पीसीपी (पसर्नल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम) नहीं ले पाता है, तो वह ऑनलाइन लेक्चर की सुविधा ले सकेगा।
विज्ञापन


इस व्यवस्था के तहत हम छात्रों को उसके ऑनलाइन लेक्चर की जानकारी का संदेश भेेजेंगे। यदि वह कहीं घर से बाहर है तो उसे यह पता चल जाएगा कि उसका कौन सा लेक्चर कितने बजे ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इस तरह से वह अपने लेक्चर के लिए अपडेट भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सुविधा यह होगी कि यदि छात्र ऑनलाइन लेक्चर नहीं ले पाया तो वह रिकॉर्डिड लेक्चर से पढ़ाई कर सकता है। दरअसल, एसओएल में पीसीपी के तहत लगभग 20 कक्षाएं मिलती हैं। लेकिन इन 20 कक्षाओं में पूरे साल के पाठ्यक्रम को समाप्त कर पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में वह इस सुविधा के मिलने पर पूरे साल अपनी कक्षाओं को ले सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed