{"_id":"57f3e0374f1c1b8a32270709","slug":"smriti-irani-was-300-degrees-in-nift-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निफ्ट में स्मृति ईरानी ने 300 छात्रों को दी डिग्री ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
निफ्ट में स्मृति ईरानी ने 300 छात्रों को दी डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), 2016 में पास आउट 300 छात्रों को मंगलवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने डिग्री देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
छात्रों को डिग्री देते हुए स्मृति ने नैतिक मूल्यों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की धरोहर को बचाने की भी अपील की। दिल्ली स्थित केदार नाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले निफ्ट के निदेशक प्रो. वंदना नारंग ने वार्षिक रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
प्रो. नारंग ने बताया कि संस्थान विदेशी डिजाइनिंग स्कूलों के साथ मिलकर छात्र-फैकल्टी एक्सचेंज, कांफ्रेंस व सेमिनार के माध्यम से आधुनिक तकनीक के साथ डिजाइन को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
संस्थान डिजाइन, मैनेजमेंट और तकनीक में भी नए प्रयोग कर रहा है। इसके अलावा डिजाइन की दुनिया में रैकिंग सुधारने पर भी फोकस है। समारोह में चार छात्रों को पीएचडी डिग्री भी दी गई।