फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   slow speed of pg admission in delhi university

डीयू में पीजी, एमफिल, पीएचडी में आवेदन की रफ्तार धीमी 

Tue, 20 Jun 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Jun 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
slow speed of pg admission in delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी, एमफिल व पीएचडी में आवेदन के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया की रफ्तार धीमी है। आवेदन के लिए महज तीन दिन बचे हैं और अब तक पीजी में 60 हजार और एमफिल-पीएचडी में 4100 छात्रों ने फीस जमा कराकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया है।

विज्ञापन


दरअसल काफी आवेदक इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि फॉर्म भरने में उन्हें परेशानी आ रही है। उल्लेखनीय है कि 22 जून को इन कोर्सेज में आवेदन के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


डीयू के प्रवेश आधारित 72 परास्नातक (पीजी) कोर्सेज के लिए सोमवार रात आठ बजे से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक पीजी कोर्सेज में 1.5 लाख विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। जिसमें केवल 60 हजार ने ही फीस जमा कराकर आवेदन को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एमफिल व पीएचडी में 17 हजार ने पंजीकरण कराया है और महज 4100 ने ही फीस जमा कराकर आवेदन को पूरा किया है। दरअसल आवेदकों की शिकायत है कि वह फॉर्म को पूरा ही नहीं कर पा रहे, कहीं न कहीं उन्हें दिक्कत आ रही हैं।

पीजी कोर्सेज से जुड़ी प्रमुख तिथियां   
12 से 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।       
1 से 6 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।       
7 से 12 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा का परिणाम।       
12 से 14 जुलाई के बीच समूह चर्चा और साक्षात्कार।       
16 जुलाई को पहली फाइनल चयनित छात्रों की सूची।       
20 जुलाई से दाखिले के बाद क्लॉसेज शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed