{"_id":"577123324f1c1bcb7379b6b0","slug":"skill-india-will-promote-the-new-course-the-acceptance-by-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल इंडिया को बढ़ावा देंगे नए कोर्स, सरकार ने दी स्वीकृति","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्किल इंडिया को बढ़ावा देंगे नए कोर्स, सरकार ने दी स्वीकृति
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 28 Jun 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh state education regulatory commission
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्किल इंडिया अभियान को गति देने का प्रयास कर रहा है। उसके द्वारा गुडग़ांव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इसी शिक्षा सत्र से युवाओं के लिए तीन नए कोर्सों की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए कुछ दिन पहले सरकारी स्वीकृति भी मिल चुकी है। इन कोर्सों की 30 फीसदी सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित होगी। शिक्षा सत्र 2016-17 से इन दोनों कोर्सों का संचालन किया जाएगा। इनमें दाखिला ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
जो भी विद्यार्थी इसमें दाखिला पाने के लिए आवेदन करना चाहेंगे उनके लिए विभाग की वेबसाइट पर इसका लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। आईटीआई गुडग़ांव में 28 ट्रेडों का संचालन पहले से ही हो रहा है।
विज्ञापन
अब इन नए पाठ्यक्रमों के शामिल होने से इनकी संख्या 31 हो गई है। जिन तीन ट्रेड़ो को शुरू किया गया है उसमें मल्टी मीडिया एनिमेशन एंड स्पेशल इफेक्ट्स, फूड एंड वेबरेज सर्विसेज व क्रॉफ्ट्समैन फूड प्रोडक्शन के नाम शामिल हैं। इन सभी के एक-एक बैच संचालित किए जाएंगे। इन ट्रेडों के प्रत्येक बैच में औसतन 20-20 विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
आईटीआई में पिछले साल से निलंबित ड्रेस मेकिंग ट्रेड को फिर से नए सत्र से शुरू किया जा रहा है। इसी प्रकार पिछले साल सिलाई तकनीक ट्रेड में छात्रों की कमी से निलंबित कोर्स को इस बैच से फिर शुरू किया जाएगा। सभी ट्रेड एक-एक वर्ष की अवधि वाले हैं।
आईटीआई गुडग़ांव के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार ने बताया कि आईटीआई में शुरू होने जा रहे तीनों नए ट्रेडें में महिलाओं के लिए 30 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी।