{"_id":"5978bc684f1c1bb6768b45a3","slug":"six-students-future-in-trouble-in-jnu-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 6 छात्रों पर संकट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 6 छात्रों पर संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:07 AM IST
सार
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 6 छात्रों पर संकट
विज्ञापन
जेएनयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष सहित पांच अन्य छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं। दरअसल जेएनयू में सेमेस्टर पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन
इस सेमेस्टर पंजीकरण में छात्र संघ अध्यक्ष सहित पांच अन्य छात्रों को नए सेमेस्टर में पंजीकरण नहीं मिला है। छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पांडे के मुताबिक यदि हमें सेमेस्टर पंजीकरण नहीं मिलता है तो हमारे बीते सालों के शैक्षणिक कार्य व्यर्थ चले जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने जेएनयू प्रशासन पर आरोप लगाया है कि ऐसा करके उन्हें कैंपस से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पांडे के मुताबिक वह साढ़े तीन साल की पढ़ाई को पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
दरअसल कुछ छात्रों पर विवि ने विभिन्न मामलों में 10-20 हजार का जुर्माना लगाया था। साथ ही पंजीकरण ब्लॉक कर दिया था। कुछ छात्रों ने जुर्माने को भरकर पंजीकरण करवा लिया। छात्र संघ अध्यक्ष ने जुर्माना देने से मना कर दिया। उन पर दो एफआईआर समेत छ: जांच चल रही है। यदि जुर्माने को देखा जाए तो सब मिलाकर एक लाख रुपये से अधिक का दंड देना पड़ सकता है।