{"_id":"580629b34f1c1b9f1b702ebc","slug":"six-government-schools-will-be-destroyed-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में गिराए जाएंगे छह सरकारी स्कूल, सात स्कूल खतरनाक घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली में गिराए जाएंगे छह सरकारी स्कूल, सात स्कूल खतरनाक घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने छह सरकारी स्कूल की जर्जर इमारतों को तोड़ने का आदेश दिया है। सरकार का मानना है कि इन इमारतों की हालत बेहद खराब है। इनकी मरम्मत से काम नहीं चलेगा, लिहाजा इनको तोड़ देना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
वहीं, सात दूसरे स्कूलों की इमारतों को खतरनाक घोषित करते हुए इनकी समीक्षा की जा रही है। बीते दिन दिल्ली सचिवालय में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक हुयी। लोक निर्माण विभाग, विजिलेंस, डीएसआइआइडीसी, एजुकेशन, लैंड एंड एस्टेट व डीडीई के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक में एसकेवी कंझावला, दरियापुर कलन, पुल बंगश, जीजीएसएसएस शाहबाद डेरी, जहांगीरपुरी, जीओएसएस भलस्वा डेरी की इमारतों की समीक्षा की गयी। अधिकारियों की बताया कि इनकी हालत दिनों दिन बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले भी इनकी जर्जर हालत पर विचार किया गया था। अब कमेटी ने इस स्कूलों को तोड़ने का फैसला लिया। दूसरी तरफ सात दूसरे स्कूलों की इमारतों की समीक्षा का आदेश भी दिया गया।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन स्कूलों को तोड़ना है, वहां पर जल्द नए स्कूलों का निर्माण भी होना है। सभी छात्रों को पास के स्कूलों में शिफ्ट करवा दिया गया है। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि स्कूलों में बच्चों को शिफ्ट करने से छात्रों की संख्या बढ़ गयी है।
ऐसे में डबल शिफ्ट में उन्हें पढ़ाया जायेगा। सरकार जल्द ही नए स्कूलों को बनवाने पर जोर दे रही है क्योंकि डबल शिफ्ट में पढ़ाई, छात्रों और शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।