{"_id":"597c91794f1c1b24468b4724","slug":"shri-aurobindo-evening-college-will-become-green-and-paperless","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अरबिंदो बनेगा ग्रीन व पेपरलैस कॉलेज, स्मार्ट फोन से कॉलेज में लगेगी हाजिरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्री अरबिंदो बनेगा ग्रीन व पेपरलैस कॉलेज, स्मार्ट फोन से कॉलेज में लगेगी हाजिरी
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:33 AM IST
सार
ऐप के माध्यम से स्मार्ट फोन से कॉलेज में लगेगी हाजिरी
श्री अरबिंदो बनेगा ग्रीन व पेपरलैस कॉलेज
-ऐप के माध्यम से स्मार्ट फोन से कॉलेज में लगेगी हाजिरी
-हाजिरी में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी
-छात्रों को असाइनमेंट का ऑनलाइन असेसमेंट होगा
-कॉलेज का कॉर्बन फुट प्रिंट कम करने का प्रयास
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो(सांध्य) कॉलेज ने डिजिटल इंडिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। दरअसल जल्द ही कॉलेज ग्रीन व पेपरलैस कॉलेज हो जाएगा। कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए कॉलेज पूरी तरह से पेपरलैस होगा।
विज्ञापन
कॉलेज में ऑनलाइन उपस्थिति से लेकर असाइनमेंट का मूल्यांकन, फाइल ट्रेकिंग सिस्टम, फीस, अवकाश लेना सब ऑनलाइन हो जाएगा। इस तरह से कॉलेज में किसी भी तरह से कागज का उपयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
श्री अरबिंदो कॉलेज(सांध्य) की प्रिंसिपल डॉ नमिता राजपूत ने बताया कि हम पर्यावरण केन्द्रित दृष्टिकोण पर चलते हुए कॉलेज में डिजिटल प्रयास को बढ़ावा देने जा रहे हैं। डिजिटल की राह पर चलते हुए हमारा प्रयास हैकि कॉलेज को पूरी तरह से पेपरलैस बना दिया जाए।
विज्ञापन
इससे हम पर्यावरण की भी कुछ हद तक मदद कर सकेंगे। पेपर का कम इस्तेमाल होने से कार्बन फुट प्रिंट(उत्सर्जन) कम होगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले तो ऑनलाइन हाजिरी के लिए एक ऐप तैयार करवाया जा रहा है।
जल्द ही इस ऐप के माध्यम से ही हर छात्र की हाजिरी लगेगी। इससे यह होगा कि अब तक रजिस्टर पर लगने वाली हाजिरी ऑनलाइन हो जाएगी। खासकर हाजिरी ऑनलाइन होने से उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी।
इस तरह से हाजिरी लगाने केपीछे हमारी सोच यह है कि एक तो शिक्षकों को ज्यादा कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं यह पर्यावरण के लिहाज से भी अच्छा रहेगा क्योंकि एक टच पर ही यह पता चल जाएगा कि छात्र कक्षा में है या नहीं।
जिन शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी लेने में परेशानी आएगी, उनकेलिए शुरुआत में यह सुविधा होगी कि वह हाजिरी पेपर पर लें ले और घर आकर पूरी हाजिरी की एंट्री ऐप पर कर दें। इसी तरह से छात्रों को असाइनमेंट भी ऑनलाइन ही दिए जाएंगे और उनका असेसमेंट भी ऑनलाइन हो जाएगा।
कॉलेज में फाइल ट्रेकिंग सिस्टम करेंगे तो पेपर की जरुरत नहीं होगी। किसी शिक्षक को अवकाश चाहिए तो उसे अपना अवकाश ऑनलाइन ही भरना होगा। कॉलेज में जो भी फीस ली जाती है उसे भी ऑनलाइन कर देंगे। कॉलेज केहर प्रकार के काम ऑनलाइन होने से कागज की जरुरत नहीं रहेगी और कॉलेज ग्रीन कॉलेज व पेपरलैस की दिशा में आगे बढ़ेगा।