फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shri aurobindo college students will not bunk classes as school is preparing anti bunking app

श्री अरबिंदो कॉलेज के छात्र अब नहीं मार सकेंगे बंक, ये है कारण

Mon, 13 Nov 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Nov 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
shri aurobindo college students will not bunk classes as school is preparing anti bunking app

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज ने विद्यार्थियों की कक्षाओं से बंक मारने की आदत को खत्म करने का तोड़ निकाल लिया है। दरअसल, कॉलेज एक ऐसा मोबाइल ऐप्लीकेशन तैयार करने जा रहा है।

विज्ञापन


जिसकी मदद से न केवल अनुपस्थिति की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचेगी. बल्कि विद्यार्थियों की इंटरनल असेसमेंट की रिपोर्ट भी उन तक पहुंचेगी। इस ऐप को तैयार करवाने के लिए प्रशासन की एक मोबाइल कंपनी से बातचीत चल रही है। कॉलेज की कोशिश है कि अगले सत्र से इसकी शुरुआत कर दी जाए।
विज्ञापन


 प्रिंसिपल डा. विपिन अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में 60 फीसदी छात्र-छात्राएं बाहरी हैं। यह दाखिला तो ले लेते हैं लेकिन अक्सर कक्षाओं से बंक मारते हैं। इन्हें कक्षाओं तक लाना एक बड़ी समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप के माध्यम से उपस्थिति अभिभावक तक पहुंचेगी

shri aurobindo college students will not bunk classes as school is preparing anti bunking app
सांकेत‌िक च‌ित्र

सेमेस्टर परीक्षा के समय छात्रों की कम उपस्थिति देखने को मिलती है। ऐसे में ऐप के माध्यम उनकी उपस्थिति अभिभावक तक पहुंच जाएगी। वहीं किस विषय में कितने अंक आंतरिक मूल्यांकन में उन्होंने प्राप्त किए यह भी उन्हें पता चल जाएगा। इस तरह से कॉलेज के साथ-साथ अभिभावकों की भी नजर छात्रों पर रहेगी।

हालांकि, इसके लिए अभिभावकों को भी थोड़ा सक्रिय होना पड़ेगा। ऐप से हाजिरी लगने से शिक्षकों को भी ज्यादा कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी। इस तरह से पूरी प्रक्रिया पेपर लेस हो जाएगी। शिक्षकों के समय की भी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण के दौर में ऐसा करना जरूरी है। उल्लेखनीय है इससे पहले रामानुजन कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज व मिरांडा हाउस ने इस तरह का मोबाइल ऐप तैयार कर इससे हाजिरी लेने की व्यवस्था शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed